फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंपः लाभार्थियों की लग रही लाइनें

फतहनगर। पालिका परिसर में चल रहे प्रशासन शहरों के संग महंगाई राहत शिविर में लोग अच्छी खासी तादाद में पहुंच रहे हैं। सोमवार को 494 लाभार्थियों के पंजीयन समेत अब तक 3120 लाभार्थियों का पंजीयन किया जा चुका है। सोमवार को आमजन के विभिन्न कार्यों के साथ ही पालिका के सामान्य कार्यों का भी सम्पादन किया गया। आज के शिविर में थानाधिकारी उदयसिंह चुण्डावत,अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर,पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी,नरेश जाट,मनीष पालीवाल, पार्षद प्रतिनिधि डूंगरलाल मीणा एवं शिविर प्रभारी छगनलाल मेघवाल ने लाभार्थियों को किट वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *