फतहनगर - सनवाड

फतहनगर -सनवाड़ पालिका का महंगाई राहत कैंप कल से

फतहनगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24अप्रेल से 30 जून,2023 तक चलाए जाने वाले महंगाई राहत कैंप का सोमवार को पालिका परिसर में शुभारंभ होगा।
पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया के अनुसार कैंप का समय प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। 24 व 25 अप्रेल को वार्ड 1 के लिए कैंप नियत किया गया है जबकि 26 व 27 अप्रेल को वार्ड 2 के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर ने बताया कि स्थाई रूप से वार्ड वार कैंपो का आयोजन निर्धारित तिथि अनुसार किया जायेगा जिसमें गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलु उपभोक्ताओं को 100 युनिट प्रति माह निःशुल्क, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली बिल योजना में कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रति माह निःशुल्क, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में न्युनतम 1,000 रूपये पेंशन प्रतिमाह, मुख्यमंत्री कामधेनु योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढी हुई बीमा राशि 25 लाख रूपये, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की बढी हुई बीमा राशि 10 लाख रूपये आदि इन सभी योजनाओ का पंजीकरण लाभार्थियों द्वारा करवाया जा सकता है।
पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील ने बताया कि इसी के साथ प्रशासन शहरों के संग अभियान के कैंप भी चलेंगे। 24 व 25 अप्रेल को गजानंद मंदिर सनवाड़ परिसर में वार्ड 1 के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान का शिविर लगेगा। 26 व 27 को भी इसी स्थान पर वार्ड 2 के लिए कैंप लगेगा। उक्त शिविरों का समय भी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *