फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में हर्षोल्लास से मना ईद उल फितर

फतहनगर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद उल फितर का पर्व मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें जुलूस के रूप में समाजगण जामा मस्जिद फतहनगर से रवाना होकर ईदगाह में पहुंचे और नमाज अदा की। इस मौके पर मौलाना यामीन ने तकरीर पेश की और देश के लिए अमनौचेन, खुशहाली,तरक्की और भाईचारे की दुआ की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सदर शरीफ मोहम्मद शेख ओर थाना अधिकारी उदयसिंह चुण्डावत का माला एवं साफा बंधा कर स्वागत किया। सबने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *