फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर- सनवाड़ पालिका क्षेत्र में कुश्ती दंगल 11 से

फतहनगर.  आगामी 11 अप्रैल से  पालिका क्षेत्र में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ होगा.

फतहनगर सनवाड़ पालिका एवं जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कुश्ती दंगल में  200 से भी अधिक महिला एवं पुरुष पहलवान भाग लेंगे. संभाग स्तरीय कुश्ती दंगल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती नियम के अनुसार  प्रतियोगिता होगी. यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधीकरण के कुश्ती प्रशिक्षक डा. हरीश राजोरा के नेतृत्व के सम्पन होगी. यह जानकारी सचिव  सचिव भैरूसिंह रावत ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *