फतहनगर. पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा देहात विस्तारक कल्याण सिंह पोखरना ने फतहनगर में ट्रोमा हॉस्पीटल समेत अन्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। पोखरना ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि चिकित्सा सुविधाओं के लिहाज से फतहनगर में ट्रोमा एवं मावली विधानसभा क्षेत्र में 100 बैड का सम्पूर्ण चिकित्सा विशेषज्ञों से लैस अस्पताल की सख्त आवश्यकता है! सामजन को राहत देने के लिए मावली में बिजली तथा जलदाय विभाग के एक्सईएन ऑफिस तथा फतहनगर में सहायक अभियंता कार्यालय नितांत आवश्यक है। फतहनगर एज्युकेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे मे यहाँ बालिकाओं का राजकीय महाविद्यालय भी आवश्यक हो रहा है।
फतेहनगर में ट्रोमा सहित अन्य सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Leave a Reply