फतहनगर। होली का दहन आज शाम 7.30बजे सरदार पटेल स्टेडियम में होगा। श्री द्वारिकाधीश मंदिर कमेटी के अनुसार नगरवासी द्वारिकाधीश मंदिर के पुजारी एवं गणमान्य लोगों को लेकर ढोल के ढमाकों के साथ स्टेडियम पहुंचेंगे जहां होली का विधि विधान से पूजन कर दहन करेंगे।
इसी तरह से अखाड़ा मंदिर के पास एवं सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर के समीप होली का दहन किया जाएगा। होली का दहन होने के साथ ही रंगोत्सव शुरू हो जाएगा। मंगलवार को धुलेण्डी होगी तथा लोग रंग खेंलेंगे।
फतहनगर में शाम 7.30बजे होगा होली का दहन

Leave a Reply