देश प्रदेश

इंदौर -उदयपुर रेल सेवा का असारवा तक विस्तार

फतहनगर। रेलवे द्वारा इंदौर – उदयपुर-इंदौर प्रतिदिन रेलसेवा का विस्तार असारवा ( अहमदाबाद ) तक किया जा रहा है । यह विस्तार दिनांक 04.03.23 को उदयपुर से असारवा तक विषेष रेलसेवा के रूप में किया जा रहा है। नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 19329, इंदौर – असारवा रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से एवं गाडी संख्या 19330, असारवा – इंदौर रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से प्रतिदिन संचालित की जायेगी उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 09329, उदयपुर – असारवा स्पेषल रेलसेवा दिनांक 04.03.23 को उदयपुर से प्रातः 07.30 बजे रवाना होकर 13.20 बजे असारवा पहुॅचेगी। नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 19329, इंदौर- असारवा रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से इंदौर से निर्धारित समय 17.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.15 बजे उदयपुर आगमन कर 05.00 बजे प्रस्थान कर 10.55 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19330, असारवा – इंदौर रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से प्रतिदिन असारवा से 14.15 बजे रवाना होकर 20.05 बजे उदयपुर पहुँचकर 20.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे इंदौर पहुॅचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *