फतहनगर। सहायक प्रशानिक अधिकारी महावीर पाराशर के अधिशासी अधिकारी का कार्य भार संभालने पर पार्षद गोपाल सोनी,पूर्व पार्षद राधेश्याम शर्मा,घनश्याम वैष्णव आदि ने सरोपा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसी तरह से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन द्वारा भी मावली तहसील अध्यक्ष राजू कंडारा ने उपरना व माला पहनाकर स्वगत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर जमादार सुरेश कुमार घावरी,कर्मचारी अशोक कुमार नकवाल, मुकेश कुमार ढिडोरिया, मुकेश कुमार घावरी आदि उपस्थित थे।
अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभालने पर पाराशर का किया स्वागत

Leave a Reply