फतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा देहात विस्तारक कल्याणसिंह पोखरना ने प्रशासन शहरो की ओर अभियान में शीघ्र पट्टे दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
इस पत्र में पोखरना ने बताया कि प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए करीब एक वर्ष तक प्रशासन शहरों की ओर अभियान चलाया। उसमें 69ए में पट्टे देना, कच्ची बस्ती व गरीब लोगों को पट्टे देना, नामांतरण करना, निर्माण स्वीकृति देना, लीज माफ करना, पैनल्टी व ब्याज माफ करना एवं नाली,रोड, लाईट, सफाई की समुचित व्यवस्था करना। इस प्रकार अनेक जनहित के कार्यों के लिए बहुत ही लम्बा समय नगरपालिकाओं को दिया है। अब प्रशासन शहरो की ओर अभियान का करीब 1 माह का समय बचा है। अब भी कई लोग पट्टों,नामांतरण,निर्माण स्वीकृति एवं विकास कार्यो के लिए इंतजार कर रहे हैं। शेष रहे सभी लोग इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित हों इसके लिए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए जाएं।
पट्टे दिलाने को लेकर पोखरना ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Leave a Reply