फतहनगर। चेन स्नेचर भीड़ भाड़ का इंतजार करते हैं तथा भीड़ में मौका पाते ही वारदात को अंजाम दे जाते हैं। यहां नानी बाई का मायरा कथा शुरू होने से पहले ही आयोजकों ने अलर्ट जारी कर दिया था कि आभूषण एवं कीमती सामान साथ में लेकर कथा स्थल पर नहीं आवें। आज पहले ही दिन आधा दर्जन से भी अधिक चेन कटने के समाचार हैं। दो दिन कथा के दौरान भारी भीड़ रहने की संभावनाएं हैं। ऐसे में आयोजकों ने महिलाओं से अलर्ट रहने एवं कीमती सामान व आभूषण पहन कर न आने की अपील की है।
फतहनगर में नानी बाई का मायरा में कटी आधा दर्जन चेनें

Leave a Reply