फतहनगर - सनवाड

नीलकंठ महादेव विकास समिति की बैठक आयोजित

फतहनगर. नीलकंठ महादेव विकास समिति राणेरा की पाल ढूंढिया,नांदोली खुर्द की बैठक का आयोजन किया गया । मीडिया प्रभारी हेमेंद्र लोहार ने बताया कि बैठक अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा की अध्यक्षता में पूर्ण हुई। मेले में दुकान के लिए प्लॉट बुकिंग की व्यवस्था चालू की एवम मेले में अलग-अलग मार्केट बनाए गए जिसमें चाय नाश्ता होटल मिठाई दुकान मनिहारी खिलौना वाली दुकानों से अलग-अलग मार्केट बनाए जाएंगे एवं मेले में 3 दिन होने वाले कार्यक्रमों के लिए सभी तैयारियां चालू कर दी गई हैं। इस वर्ष पार्किंग व्यवस्था दो भागो मे की गई. प्रथम दरवाजे के पास एवम द्वितीय मंदिर के पीछे उदाखेड़ा रोड की तरफ रखी गई है.पार्किंग व्यवस्था हेतु टेंडर की बोली चालू कर दी गई है जिसमें वर्तमान में प्रथम पार्किंग ₹11000 बोली चालू है और दूसरी ₹8500 बोली चालू है। मंदिर परिसर में सफाई कलर एवं अन्य व्यवस्थाओ के साथ लकी ड्रॉ की डायरियो का वितरण भी चालू है। मेले में व्यापारियों हेतु प्लॉटिंग बुक की व्यवस्था चालू कर दी है।। डॉलर चकरी झूला वाले भी अपना कार्य चालू कर दिया है।। मेले की सभी तैयारीया समिति सदस्यों द्वारा अपनी देखरेख में की जा रही है।। बैठक में अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा, सचिव ललित सिंह भाटी, देवी लाल जाट,जगदीश लोहार,शंकर प्रसाद गाडरी,भैरूलाल जाट,हेमेंद्र लोहार,मांगु गिरी,ईश्वर गिरी गोस्वामी,भेरू लाल सुखवाल,प्यारे लाल गुर्जर एवम अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *