फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में सुभाष जयंती पर निकला पथ संचलन

फतहनगर. सोमवार को सुभाष जयंती के उपलक्ष में विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर के भैया- बहनों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। जिसकी शुरुआत स्थानीय विद्यालय के प्रबंध समिति के संरक्षक मनोहर लाल जी कावडिया ,सचिव मांगीलाल जी सांखला, सदस्य लक्ष्मी लाल जी अग्रवाल एवं पूर्व छात्र परिषद के संयोजक निखिल जी खंडेलवाल व शुभम जी मोर ने झंडी दिखाकर के की। संचलन नगर के मुख्य मार्गो प्रताप चौराहा, चंगेडी रोड ,महावीर कॉलेज, बस स्टैंड, मुख्य बाजार में होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा ।इस दौरान नगर में जगह-जगह नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा एवं जयघोष के साथ संचलन का स्वागत किया गया। गोश् की धुन पर भैया बहनों ने कदम से कदम मिलाकर के चले संचलन में इस कार्यक्रम के समापन के साथ ही विद्यालय आने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारी में भी जुटा है जिसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है । गणतंत्र दिवस के समारोह में पधारने वाले अतिथियों में अध्यक्षता नगर के प्रमुख व्यवसायि कैलाश जी सोनी (मां गोल्ड), मुख्य अतिथिj कैलाश जी अग्रवाल( AOP),विशिष्ट अतिथि केसरीमल जी गाडोलिया रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *