फतहनगर - सनवाड

श्री राधे बाबा का फतहनगर में हुआ जोरदार स्वागत

फतहनगर. बजरंग मंडल के तत्वावधान में यहां के सिद्ध हनुमान मंदिर पर स्वर्ण कलश आरोहण कार्यक्रम आगामी दिनों होने वाला है. इसी कार्यक्रम के निमित्त मंगलवार को राधे राधे बाबा फतेहनगर पहुंचे.
  अपरान्ह 3 बजे परमपूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री राधे राधे बाबा महाराज के आगमन पर भगवा सर्कल पर स्वागत सत्कार किया गया. गुरुदेव द्वारा सर्कल पर ध्वज पूजन करके नवीन ध्वजारोहण किया गया।श्री सिद्ध हनुमान मंदिर तक की अगवानी शोभा यात्रा में चौपहिया दुपहिया वाहनों के साथ पुष्प वर्षा के साथ मार्ग में जगह जगह गुरुदेव का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *