उदयपुर

मुख्यमंत्री ने लोकार्पण कर उदयपुर को दी सौगातें

उदयपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज उदयपुर का दौरा किया.  मुख्यमंत्री ने आज उदयपुर को कई सौगातें दी. मुख्यमंत्री ने शहर में सुगम आवागमन के लिए दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर का लोकार्पण किया. 19.55 करोड़ की लागत से निर्मित सेवाश्रम फ्लाईओवर और 19.86 करोड़ की लागत से निर्मित कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का सीएम ने किया लोकार्पण.इस दौरान एमएलए प्रीति शक्तावत, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, एमएलए धरियावद नगराज मीणा, महापौर जी एस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी सहित अन्य कई प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद.सीएम का लोकार्पण स्थलों पर परंपरागत ढंग से  स्वागत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *