फतहनगर - सनवाड

गुरु गुणानुवाद के साथ मना अम्बेश गुरु का स्मृति दिवस

फतहनगर। सोमवार को यहां के पावनधाम परिसर में मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य प्रवर्तक श्री अम्बालालजी महाराज सा.की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरू गुणानुवाद,मेडिकल कैम्प समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोंजन किया गया।

गुरू गुणानुवाद समारोह साढ़े नो बजे मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें उप प्रवर्तक कोमल मुनि ने गुरू अम्बेश के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरू अंधकार से प्रकाश का मार्ग दिखाता है। गुरूदेव ने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना करते हुए समाज को नई दिशा देने का काम किया। गुरूदेव की तपस्या एवं आराधना का ही प्रभाव है कि आज हम यहां एकत्र होकर उनका पुण्य स्मरण कर रहे हैं। समारोह में संत साध्वियों एवं अन्य वक्ताओं ने अम्बालालजी म.सा. के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला।

समारोह की अध्यक्षता रोशनलाल सिसोदिया(चिखली) ने की जबकि ध्वजारोहणकर्ता पगारिया परिवार(रेलमगरा) था। अतिथियों के स्वागत का लाभ पावनधाम सह कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघवी(जूंणदा) ने लिया। पावनधाम संस्थान के प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी,अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा,महामंत्री दिनेश सिंघवी,मंत्री बलवन्त हिंगड़,पारस बापना,श्रीसंघ अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार जैन समेत संस्थान एवं श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने अतिथि स्वागत आदि किया।

समारोह में कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, मावली विधायक श्री धर्म नारायण जोशी, पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्करलाल डांगी, मावली उप प्रधान नरेन्द्र चण्डालिया, न्यायाधीश प्रकाशचन्द्र पगारिया,पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील एवं उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया बतौर राजकीय अतिथि उपस्थित थे। संचालन मंत्री बलवन्त हिंगड़ एवं ओम समदर्शी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *