फतहनगर। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सनवाड पर किया गया। इस शिविर में 51 यूनिट रक्त का रक्तदान हुआ।
जन प्रतिनिधियों में पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत, पार्षद गजेन्द्रसिंी रावल,निर्मल लोढा,दीपक यादव भी उपस्थित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सनवाड के चिकित्सक महेश वजुवावत,नरेंद्र भाटी ने एमबी हॉस्पिटल से आए हुए चिकित्सीय टीम का स्वागत किया। संगठन की ओर से चिकित्सको और रक्त वीरों का उपरणा ओढाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। संगठन की ओर से विहिप जिला मंत्री रमेश सांगावत, विहिप नगर अध्यक्ष दीपक पालीवाल, महेंद्र कुमावत, नितेश वैष्णव, महेश मीणा, रमेश दास मानखंड, पुखराज दास, ओमप्रकाश सोनी, नितिन सोनी, हेमंत सोनी, शुभम पालीवाल, रजत पालीवाल आदि उपस्थित थे। रक्त वीरों,जनप्रतिनिधियों एवं चिकित्सीय टीम का नगर अध्यक्ष दीपक पालीवाल ने आभार व्यक्त किया।
सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शौर्य दिवस के अवसर पर किया 51 यूनिट रक्तदान

Leave a Reply