फतहनगर। दीपावली को लेकर नगर का नया बाजार कोरोना के तीन साल बाद पुनः सामूहिक रूप से सजाया गया है। रोशनी से लदकद बाजार में व्यापारी अपनी दुकानों को सजाने में लगे हैं। पुराना बाजार एवं उदयपुर रोड़ तथा बस स्टेण्ड रोड़ बाजार में भी व्यापारी सजावट कर चुके हैं। मैन चौराहे पर द्वारिकाधीश मंदिर रोषनी से लदकद है तथा दीपोत्सव के तहत होने वाले अन्नकूट महोत्सव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। प्रति वर्ष खैंखरा के अवसर पर अन्न्कूट महोत्सव होता है लेकिन इस बार ग्रहण के चलते अन्नकूट का कार्यक्रम भाई दूज को रखा गया है। द्वारिकाधीश की विशिष्ट झांकी एवं ठाकुरजी के समक्ष छप्पनभोग सजेगा। 51 किवंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा।
दीपोत्सवः रोशनी में नहाया नया बाजार, 27 अक्टूबर को होगा विशाल अन्नकूट महोत्सव

Leave a Reply