फतहनगर। यहां दशहरा महोत्सव तीन दिवसीय होगा। आयोजन के तहत प्रथम दिन सोमवार को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में दिल्ली से सुनील जोशी, केकड़ी से बुद्धि प्रकाश दाधीच, अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना, दिल्ली से ही अरुण जैमिनी, लखनऊ से कविता तिवारी, कांकरोली से सुनील व्यास, इटावा से राम भदावर, राजनगर से सतीश आचार्य, कोटा से देवेंद्र वैष्णव एवं मावली से मनोज गुर्जर को आमंत्रित किया गया है। दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को स्टार सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की महक चहल, निकिता रावल, कॉमेडियन हिरण त्रिवेदी, सिंगर अलबेला वॉइस ऑफ राजस्थान, जवाहर आर्ट ग्रुप, ग्रेविटी डांस रैपटर, डांस ग्रुप दिल्ली आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां होगी। तीसरे एवं अंतिम दिन बुधवार को रावण,कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों का आतिशी दहन होगा। अखाड़ा मंदिर फतहनगर से स्कूल ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन होगा। शाम 6 बजे से भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम किया जाएगा। पुतलों का दहन शाम 7.15 बजे होगा। उक्त सभी कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में होंगे। दशहरा कार्यक्रम को लेकर स्कूल के मैदान पर तैयारियां भी आज शुरू हो गयी।
फतहनगर में तीन दिवसीय होगा दशहरा महोत्सव: कवि सम्मेलन,सेलिब्रिटी नाइट एवं दहन के होंगे मुख्य कार्यक्रम

Leave a Reply