फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के अग्रसेन जयन्ती मेले में बिखरे विविध रंग

फतहनगर। अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत शनिवार को यहां के केआरजी गार्डन में आयोजित मेले में भारतीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले।
अग्रसेन नव युवक मण्डल अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मेले का शुभारंभ सायं 7बजे समाज के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल एवं वरिष्ठजनों की मौजूदगी में फीता काट कर एवं महाराज अग्रसेन की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। मेले में जहां एक ओर नन्हें बच्चों के लिए झूले इत्यादि लगे थे वहीं विभिन्न प्रकार की चाट के स्टॉल भी सजे थे जिन पर मेलार्थियों को चटकारे लेते देखा गया। मेले में खासी भीड़ लगी रही। प्रवेश द्वार के ठीक बांयी ओर एक मंच सजा था जहां राजस्थानी गीतों पर कुशल नृत्यांगनाओं द्वारा मनभावन नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गयी। मेले में विभिन्न प्रॉडक्ट के स्टॉल भी लगे थे जहां ग्राहकों को खरीददारी करते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *