फतहनगर। मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी के प्रयासों से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी को करीब पांच लाख की लागत के डोम की सौगात मिली है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवानलाल जाट ने बताया कि डोम के लिए प्रधान मावली से अनुरोध किया जिस पर उक्त डोम लगाया गया है। डोम लगाने के बाद स्कूल का मंच निखर उठा है। इसके लगने से बारिश के समय भी सामूहिक कार्यक्रम को र्निविघ्न रूप से आयोजित किया जा सकेगा। संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने इसके लिए प्रधान डांगी का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधान डांगी के प्रयासों से मावली तहसील के 11 स्कूलों में डोम लग चुके हैं जबकि 6 जगह पर इसका कार्य प्रगति पर हैं।
प्रधान पुष्करलाल डांगी के प्रयासों से चंगेड़ी के राजकीय स्कूल को मिली डोम की सौगात

Leave a Reply