देश प्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर फहराये तिरंगा

जयपुर, 21 जुलाई। कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत समस्त प्रदेशवासियों से  स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में 13, 14 एवं 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है।

डॉ. कल्ला ने आमजन से हर घर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि स्वाधीनता सेनानियों के  त्याग, बलिदान और कड़े संघर्ष से हमे आजादी मिली है और तिरंगे के रूप में राष्ट्रीय ध्वज का गौरव प्राप्त हुआ है। देशभक्ति के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान हमारा कर्तव्य है। 

कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने समस्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अनिवार्य रूप से अपने घरों पर 13 ,14 व 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की है।

——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *