फतहनगर। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को दक्ष प्रशिक्षक जगदीशचन्द्र पालीवाल,रामरतन कोठारी,योगेश जैन व शंकरलाल जाट ने दो सत्रों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 1 के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने हेतु जानकारी दी। सी.सी.ई.में दस्तावेज संधारण, शिक्षण व मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया गया। कोरोना काल के दौरान हुए लर्निंग गैप,लर्निंग लॉस की जानकारी देते हुए इसकी रिकवरी के लिए क्या प्रयास किए जाएं उसे भी शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ब्रिज कोर्स में कार्य पत्रक एवं रेमेडियल भाग की भी व्याख्या की गई। मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिवशंकर आमेटा ने शिविर का निरीक्षण किया।
बुनियादी साक्षरता प्रशिक्षणः सी.सी.ई,लर्निंग गैप,लर्निंग लॉस से अवगत हुए शिक्षक

Leave a Reply