फतहनगर - सनवाड

श्रीमती अग्रवाल का माउंटआबू में हुआ सम्मान

फतहनगर । स्थानीय निवासी एवं भाजपा महिला मोर्चा देहात की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल का माउंट आबू में सम्मान किया गया ।

उक्त सम्मान वहां गत दिवस आयोजित राष्ट्रीय एवम प्रादेशिक कार्यसमिति  के कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विनीता खेतावत द्वारा किया गया । इस सम्मान पर उनके शुभ चिंतकों ने बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *