फतहनगर - सनवाड

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का फतहनगर में किया स्वागत

फतहनगर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  गोपाल शरण  गर्ग का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया । गर्ग  को पगड़ी पहनाकर व उपरना ओढ़ाकर प्रभु श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट की गई ।
गर्ग ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  21 मई को माउंट आबू में होने वाले राष्ट्रीय एवम प्रादेशिक कार्यसमिति में भाग लेने के लिए सभी पधारें । साथ ही सभी अग्रवाल भाइयों से निवेदन किया गया कि आप सभी अपने कुलदेवता भगवान अग्रसेन जी के दर्शन करने के लिए अग्रोहा धाम जरूर पधारें एवं वहां निर्माणाधीन महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करें व साथ में अग्र विभूति स्मारक के भी दर्शन करें।
स्वागत करने वालों में श्रीमती रीतु अग्रवाल, अशोक कटारिया, दिनेश अग्रवाल ( बीमा वाले) ,शांतिलाल अग्रवाल व नटवर  अग्रवाल की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *