फतहनगर। उदयपुर में नवसंकल्प चिंतन शिवर में जाते वक्त आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का फतहनगर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अग्रिम संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पूर्व ही कांग्रेस के कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग के नेतृत्व में प्लेटफार्म पर जमा हो गए। जैसे ही रेल प्लेटफार्म पर पहुंची इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का ध्वज थामे राहुल गांधी के स्वागत में जोरदार नारेबाजी की। राहुल गांधी कोच के दरवाजे पर आए तथा सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना,उपाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत,पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती हमीदा बानू,पार्षद नारायण मोर,सुनील मून्दड़ा,मुकेश खटीक,यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष नितेशपुरी गोस्वामी,धर्मेश चपलोत,भगवतसिंह राठौड़,राकेश गर्ग समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फतहनगर में राहुल गांधी का किया जोरदार स्वागत

Leave a Reply