फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कृष्ण महावीर गौशाला में गुड लापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायों को गुड-लापसी व चारा खिलाया गया। इस वर्ष का पहला कार्यक्रम कर महावीर इंटरनेशनल संस्थान द्वारा वर्ष की शुरुआत की गई। कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं धर्मावत परिवार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के आशीष जैन, अजय जैन, शुभम चपलोत, निलेश पोखरना, शैलेश धर्मावत, नरेश मंडोवरा, महावीर जैन, अनिल माहेश्वरी, आयुष जैन, प्रशांत जैन, मोहित पालीवाल एवं बच्चे उपस्थित थे।
अक्षय तृतीया के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा गौशाला में गुड लापसी का कार्यक्रम

Leave a Reply