उदयपुर। जिला प्रशासन एवं राजस्थान पत्रिका के साथ स्वयंसेवी संस्था के संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन फास्टर ने ग्रामीण को समस्या का संवाद कार्यक्रम अपने विचार रखे।
फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा ने सरकार ये संवाद में जन कल्याण योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल करने पर जोर दिया ताकि आम गरीब को सुविधा का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत द्वारा आबादी क्षेत्र के पट्टे को ऑनलाइन करने की मांग की। जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण चेतना रथ यात्रा मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करना। सीएसआर फंड स्थानीय स्तर पर लगाना, इसलिए जिला पर्यावरण समिति को नोडल एजेंसी नियुक्त की जाए। प्लास्टिक कैरी एक एक ज्वलंत समस्या का निराकरण पुर्व स्थाई व्यवस्था कर पॉलिथीन निर्माण के प्लांट पर रोक लगाया जाए। नवीन शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा के तहत कक्षा आठ से एक ऐच्छिक विषय के रूप में चालु करें ताकि स्नातक तक अपना स्वयं का उद्यम विकसित कर सकें। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने संरक्षण में परिंदों का तालाब मेनार , प्राचीन धार्मिक स्थल राणेरा महादेव, एवं ईन्टाली ग्राम पंचायत की पौराणिक तीन मुखी बावड़ी आदि का संरक्षण कर पर्यटन को बढ़ावा देने का सीधा संवाद सरकार से हुआ।
फास्टर का संवाद प्रशासन सेः जन कल्याण योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल करने पर दिया जोर

Leave a Reply