उदयपुर

जिला कलक्टर ने निराश्रित बालकों के लिए फिर से दिखाई संवेदनशीलता

उदयपुर । लविना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना में निवासरत बीटी कॉटन के निराश्रित बालको हेतु एक बार फिर से हाकम ने दिखाई सवेंदनशीलता। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया के अनुसार होम को प्रारंभ से आज तक अनुदान नहीं मिलने से जिला कलेक्टर साब बालको का राशन का खर्च तो उठा ही रहे है। परंतु अभी बालको के शौचालय के दोनो सेफ्टी टेंक भर जाने पर बालको की आपात सेवा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर साब द्वारा नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को आदेशित कर स्वयं के खर्च से सेफ़्टी टेंक खाली कराने का जिम्मा उठाया है। जिसके लिए होम के सभी बालको द्वारा भी खुशी जाहिर करते हुए श्रीमान कलेक्टर साब के लिए दुआए प्रकट करते हुए आभार जताया। फीटर जगदीश माली द्वारा होम के सभी शौचालय की व्यवस्था को सुचारू किया गया। नगरनिगम की टीम में एईएन सत्यनारायण जी के नेतृत्व देवनारायण, शंकर व विक्की छापरवाल द्वारा दोनो सेफ्टी टेंक को कुशलता पूर्वक खाली कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *