चित्तौडगढ़

सांसद खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ,लेसवा बना मंडल स्तरीय विजेता

मंडफिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो को बढावा देने की नीति के तहत सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर आयोजित सांसद खेलकूद महाकुंभ प्रथम चरण के तहत भादसोड़ा मंडल की प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार को शाम को हुआ।
मंडफिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड ने किया। अतिथियो ने इस तरह के आयोजन को खेलो को बढावा देने वाला बताया।जिला प्रमुख धाकड ने कपासन विधानसभा के आठ मंडल में कबड्डी मेट उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाड़री, मंदिर मंडल पूर्व अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव, सत्य नारायण शर्मा, अनिल शिशोदिया, गौरव त्यागी भी मंचासीन थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने की। 12 पंचायतो की एक एक टीमो के मध्य मुकाबला हुआ। फाईनल लेसवा और सांवरिया जी के बीच खेला गया। लेसवा ने शानदार खेल का परिचय देते हुए जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता को अतिथियो ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आभार मंडल महामंत्री जानकी दास ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भादसोडा मंडल के प्रमुख पदाधिकारीगण और जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *