फतहनगर - सनवाड

भाजपा कार्यकताओ का होली मिलन आयोजित

फतहनगर। यहां निकुंज वाटिका में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष मोहित बंसल द्वारा आयोजित इस मिलन कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,मनोहरलाल चपलोत,राजेश चपलोत, डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत,एसटी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,रोशन खटीक, किसान मोर्चा के मोहनलाल जाट,युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया, भंवरसिंह चुण्डावत,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल आदि मंचासीन अतिथि के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। होली मिलन के जरिए सभी वक्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात रखी तथा आगामी विधानसभा चुनावों में जी जान से पार्टी के लिए जुट जाने का संकल्प व्यक्त किया। संचालन संतोष प्रजापत ने किया। आभार मोहित बंसल ने ज्ञापित किया।
फोटोः3फतहनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन कार्यक्रम में मंचासीन पार्टी के पदाधिकारी। फोटोः विकास चावड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *