उदयपुर

आदिवासी महिला के साथ हुए जघन्य अपराध के दोषियों को हो फांसी की सजा: श्रीमती अग्रवाल

उदयपुर । सांसद सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने आज झाडोल का दौरा किया तथा पीड़िता के परिवार जनों से मिले । भाजपा महिला मोर्चा देहात की जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु अग्रवाल ने कहा कि झाड़ोल में दो दिन पूर्व आदिवासी महिला के साथ हुए जघन्य अपराध की घटना ने एक बार पुनः राजस्थान को शर्मसार किया है। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर फिर एक बार प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। हम सभी ने झाड़ोल पुलिस से आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। साथ ही पीड़िता ओर उसके परिवार जन से मिलकर बातचीत की।

उदयपुर  सांसद अर्जुन मीणा, झाड़ोल विधायक बाबू लाल खराड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड़, प्रदेश मंत्री संतोष मीणा, देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, देहात महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष कविता जोशी, देहात जिला महामंत्री नीतू सिंह राव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चित्रलेखा, जिला परिषद सदस्य सुनीता, संगठन महामंत्री सोनल मीणा, मावली मंडल अध्यक्ष कंकु गोस्वामी, झाड़ोल मंडल अध्यक्ष गीता देवी, ओगणा मंडल अध्यक्ष रेखा लूर, वागपुरा पंचायत समिति सदस्य पुष्पा तेली, झाड़ोल मंडल अध्यक्ष नीलम पुरोहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *