फतहनगर - सनवाड

मुकेश खटीक एससी मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने प्रदेश के एससी मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।

सनवाड़ निवासी मुकेश खटीक को भाजपा एससी मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर फतहनगर सनवाड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। मुकेश खटीक नगर पालिका में दो बार पार्षद रह चुके हैं। उदयपुर शहर के लिए सत्यनारायण मोची का मनोनयन किया गया है। प्रतापगढ़ के लिए देवीलाल मेघवाल,बांसवाड़ा के लिए शांति लाल बुनकर तथा डूंगरपुर के लिए बृजेश धोबी का जिला अध्यक्ष के लिए मनोनयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *