Home>>फतहनगर - सनवाड>>हर घर तिरंगा और तिरंगा रैलीः 13 अगस्त को डबोक से शुरू होगी तिरंगा रेली
फतहनगर - सनवाड

हर घर तिरंगा और तिरंगा रैलीः 13 अगस्त को डबोक से शुरू होगी तिरंगा रेली

फतहनगर। हर घर तिरंगा और विधानसभा स्तरीय तिरंगा रैली के संबंध में माहेश्वरी सदन फतहनगर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तिरंगा रैली के मावली विधानसभा संयोजक नितिन सेठिया ने बताया कि 13 अगस्त शानिवार को 12 बजे डबोक से सांसद चंद्रप्रकाश जोशी,मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान के सानिध्य में प्रारंभ की जाएगी। तिरंगा रैली डबोक से प्रारंभ होकर घासा, मावली के अनेक गाँवो से होकर निकलेगी। फतहनगर-सनवाड़ क्षेत्र के मुख्य मार्गाे से होकर फतहनगर में समाप्त होगी। वार्ड में प्रत्येक वार्ड पार्षद द्वारा तिरंगा घर घर लगाने का लक्ष्य लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल महामंत्री,सभी मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, महिला शक्ति और भाजपा के प्रत्येक कार्यकताओं ने संकल्प लिया कि हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा और तिरंगा रैली को विशाल रूप से निकाल कर प्रत्येक वर्ग,प्रत्येक व्यक्ति के मन तक पहुँचाया जाएगा।
बैठक में देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार,फतहनगर-सनवाड़ मंडल प्रभारी भंवर भट्ट, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कल्याणसिंह पोखरना, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, मंडल महामंत्री रामचंद्र महलाना, फूलचंद कुमावत, रोशन खटीक, घर-घर तिरंगा अभियान मंडल संयोजक शैलेश मीणा, सहसंयोजक चेतन सेन, जगदीश पुरोहित,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, भाजयुमो जिला मंत्री सचिन खटीक, प्रहलाद सिंह राणावत, मोहित बंसल, ,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा देवड़ा,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष प्रजापत,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार,एस सी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर,जिला कार्यालय मंत्री लीला सोनी, पार्षद विनोद धर्मावत, भेरूलाल बैरवा, प्रकाश देवड़ा, घनश्याम मंगल,पारस सिंयाल,हरीश सिंगल,बद्रीलाल सोनी,भंवरलाल सोनी, महेंद्रसिंह,शक्तिसिंह, सूर्य प्रताप सिंह, श्रेयांश पोखरना,अशोक तेली, किशन तेली, अशोक मोर, ओम प्रकाश टेलर,धर्मचंद पाटोदी,अशोक सिंह राणावत, रामलाल सोनी,रमेश सोनी,सुरेश सोलकी,राजू माली,छोटू यादव,रतन प्रजापत,गजेंद्र पालीवाल,रमेश वैष्णव,दिनेश पालीवाल,रामेश्वर टाक,रमेश रावत,लता वैष्णव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!