फतहनगर। नगर के प्रसिद्ध सिद्ध हनुमान मंदिर के शिखर पर शुक्रवार को सुबह सवा ग्यारह बजे सैंकड़ों भक्तों की मौजूदगी में वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ स्वर्ण कलश का आरोहण किया गया। इसह के साथ गत 26 जनवरी से चल रहा श्रीराम महायज्ञ भी पुणाहूति के साथ सम्पन्न हुआ।
नगरवासियों के सहयोग से गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री राधे बाबा के सानिध्य में आज प्रातः शिव रुद्राभिषेक करवाया गया। गुरुदेव के सानिध्य में तीनों स्वर्ण कलशों एवं ध्वजा की स्थापना प्रातः 10.30 बजे बैंड बाजे,नंगारे, सहनाई एवं ढोल के ढमाकों एवं पुष्पवर्षा के साथ अपार जनसमूह के बीच की गई। प्रातः 8 बजे पूजन अर्चन के बाद हवन प्रारंभ हुआ। आज उत्तर काण्ड की चैपाइयों पर राम रामाय नमः के सम्पुट के साथ यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य पं. नरेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में दोपहर 12.25 बजे श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति सम्पूर्ण नगरवासियों की उपस्थिति में हुई। भव्य आरती के बाद सभी द्वारा नाचते गाते जयकारों के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा की गई। दोपहर 1 बजे से ओमप्रकाश अग्रवाल (कालू सेठ) के सहयोग से आयोजित महाप्रसादी का भंडारा प्रारम्भ हुआ जो शाम 5 बजे तक जारी रहा जिसमें क्षेत्र के सभी महानुभावों ने पूर्ण सहयोग करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बालाजी को विशेष श्रृंगार भी धराया गया। बाजार बंद रहे तथा सभी लोगों ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया। पूरे दिन भर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा।
सिद्ध हनुमान मंदिर के शिखर पर धूमधाम से किया स्वर्ण कलश आरोहण

Leave a Reply