Home>>देश प्रदेश>>सांसेरा जलदेवी माताजी मंदिर में होंगे पर्यटन विकास के कार्य, मुख्यमंत्री ने दी 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति
देश प्रदेश

सांसेरा जलदेवी माताजी मंदिर में होंगे पर्यटन विकास के कार्य, मुख्यमंत्री ने दी 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति

जयपुर। राजसमन्द जिले की रेलमगरा तहसील के सांसेरा गांव स्थित जलदेवी माताजी मंदिर में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।
स्वीकृत राशि से मंदिर क्षेत्र में भोजनशाला, रसोईघर, सीमेंट कॉन्क्रीट पेवमेंट, पेनोरमा, पार्किंग एरिया, पाथ-वे, सैंड स्टोन छतरी, प्रवेश द्वार, सभागार का निर्माण, विद्युतीकरण के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
श्री गहलोत के इस निर्णय से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता हो सकेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!