देश प्रदेश

सांसद सीपी जोशी ने मेनार जमरा बीज कार्यक्रम में लिया भाग

चित्तौरगढ़: कल मेनार गांव की जवरा बीज के पावन पर्व पर सांसद सीपी जोशी ने  होली कार्यक्रम में भाग लिया.
सांसद ने कहा कि होली के मौके पर यूं तो देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग रीति-रिवाज से लोग त्यौहार मनाते हैं. कहीं रंगों की होली तो कहीं फूलों की होली देखने को मिलती है मेनार में होली के दिन दिवाली सा नजारा दिखाई देता है.
यहां की होली अपने आप में ही अनूठी है. मेनार में खेली जाने वाली होली रंग और फूलों की नहीं बल्कि पटाखे और गोला-बारूद की होती है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह जी झाला,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जी जैन, प्रधान देवीलाल जी नंगारची मंडल अध्यक्ष विजय जी मेनारिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश जी मेनारिया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पुरुषोत्तम जी,रतन सिंह जी,पूर्व उप सरपंच शंकर जी मेनारिया व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *