Home>>फतहनगर - सनवाड>>श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर फतहनगर पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में रामचरित मानस का सस्वर पाठ हुआ शुरू
फतहनगर - सनवाड

श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर फतहनगर पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में रामचरित मानस का सस्वर पाठ हुआ शुरू

फतहनगर। श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर फतहनगर पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामचरित मानस का सस्वर पाठ हुआ शुरू हुआ।
प्रभु प्रेरणा एवं नगर के पाठकों की सहभागिता से आज चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आगाज श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर पर किया गया। यी आयोजन 17 अप्रेल 2024 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक श्री रामचरित मानस का सस्वर सामुहिक नवाह्नपारायण रामायण पाठ के रूप में चलेगा। आयोजन में नगर के गणमान्य पुरुषों एवं महिलाओं ने पूर्ण सक्रियता से भाग लेते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। आज देव वंदना, नाम महिमा से शिव विवाह तक की चैपाइयों का सस्वर पाठ किया गया।
पूजन सुबोध पाराशर द्वारा करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर मानस प्रेमी अशोक अग्रवाल एवं नटवरलाल अग्रवाल विराजित रहे। प्रथम दिन के विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमान की आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!