फतहनगर। उदयपुर शहर के होटल डी फॉर्च्यून पार्क में शोरलाइन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ‘शुद्ध एवं अमृत कृषि की बंपर पैदावार’ राष्ट्रीय पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में देशभर में रसायन मुक्त एवं ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चंद मेहरा (फाउंडर एवं सीईओ) तथा विशिष्ट अतिथि नंदलाल प्रजापत (बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर, शोरलाइन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड) रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमलता स्वामी आमेटा ने किया।
इस अवसर पर नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीईओ डॉ. ललित नारायण आमेटा ने कहा कि भारत में स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य के लिए ऑर्गेनिक खेती की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने युवाओं को घर बैठे एक सशक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि रसायन मुक्त खेती को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
मुख्य अतिथियों ने ‘शुद्ध एवं अमृत कृषि की बंपर पैदावार’ राष्ट्रीय पुस्तक का विमोचन करते हुए इसे देशभर में जैविक एवं विषमुक्त खेती के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रकाशन बताया।
विशिष्ट अतिथि नंदलाल प्रजापत ने कहा कि शोरलाइन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड भारत में विषमुक्त एवं ऑर्गेनिक फसल उत्पादन के प्रति जन-जागृति फैलाने के लिए कार्यरत एक संगठन है। संस्था समाज, परिवारों और समुदायों के जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाने के उद्देश्य से कार्य करती है। उन्होंने बताया कि संगठन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के उच्च मानकों के साथ देशभर में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने तथा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘शुद्ध एवं अमृत कृषि की बंपर पैदावार’ राष्ट्रीय पुस्तक पूरे देश में ऑर्गेनिक खेती और रसायन मुक्त कृषि के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply