Home>>फतहनगर - सनवाड>>शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक सम्पन्नःप्रांत की योजना अनुसार संगठन में सामाजिक समरसता बढ़ाने,शिक्षक, शिक्षा और शिक्षार्थी को केंद्र में रख कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने का आव्हान,जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्माणधीन भवन के लिए खुलकर सहयोग करने का किया आह्वान
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक सम्पन्नःप्रांत की योजना अनुसार संगठन में सामाजिक समरसता बढ़ाने,शिक्षक, शिक्षा और शिक्षार्थी को केंद्र में रख कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने का आव्हान,जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्माणधीन भवन के लिए खुलकर सहयोग करने का किया आह्वान

उदयपुर। शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक विद्या निकेतन विद्यालय सभागार सेक्टर 4 में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह झाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष पर्यवेक्षक कैलाश सुथार थे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड़, जिला संगठन मंत्री चंद्रशेखर परसाई, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चैबीसा व महिला मंत्री उमा रांका थे। मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन के साथ बैठक की शुरुआत की गई। अतिथि का स्वागत पूर्व जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह पंवार, नटवरलाल पांचाल, वंदना शर्मा, राकेश मेनारिया ने किया। जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ने बैठक का वृत प्रस्तुत किया। जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति और वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बैठक में उप शाखा स्तर पर नव वर्ष कार्यक्रम की रचना बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाना, उप शाखा स्तर पर होली स्नेह मिलन व नव नियुक्त शिक्षकों का सम्मान समारोह करना, बौद्धिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए कार्यकर्ताओं को चिन्हित करना, मतदान परिष्कार दिवस मनाना,संगठन के लिए काम करने वाले पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करना व प्रदेश की योजना अनुसार पीओ स्तर पर संयोजक व सहसंयोजक की सूची तैयार करने पर चर्चा की गई व कार्यक्रम के लिए स्थान व तिथि तय की गई। पर्यवेक्षक कैलाश सुथार ने प्रांत की योजना अनुसार संगठन में सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए शिक्षक, शिक्षा और शिक्षार्थी को ध्यान में रखते हुए योजना बनाकर कार्य कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़ ने पाठ्यक्रम निर्माण करने में शिक्षकों को आगे आने व संगठन में हो रही महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह झाला ने कार्यकर्ताओं से भवन निर्माण के लिए सहयोग करने का आह्वान किया और सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान जिले की उप शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष व महिला मंत्री उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ने किया। शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!