फतहनगर - सनवाड

शिक्षक संघ अंबेडकर ने नवपदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर किया अभिनंदन, शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) मावली प्रेरणा नौसालिया के नवपदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। संगठन के प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीबीईओ प्रेरणा नौसालिया को मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने शैक्षिक एवं सह-शैक्षणिक नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षार्थी हित, विद्यालय हित एवं शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण एवं शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित सीबीईओ को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मावली ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े विषयों का सकारात्मक समाधान होगा।

इस दौरान संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष केशव वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बैरवा, ब्लॉक महामंत्री गुलाबचंद वर्मा, माधवलाल जाट, सुरेश कश्यप, जिला प्रतिनिधि माधवलाल गमेती, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सोहनलाल बलाई, प्रमोद गुप्ता, दिगंबर सिंह चाहर एवं रवि गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *