फतहनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत लदानी, तहसील मावली, जिला उदयपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनरेगा के सहयोग एवं जनभागीदारी से आयोजित इस कार्यक्रम में गांव की लगभग 80 महिलाओं एवं 10 पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इसी क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ सदस्य एवं मंजरी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सतवीर सिंह, प्रकाश गुप्ता, हुसैना बानो, लक्ष्मी पालीवाल, तरुणा गोस्वामी, मुकेश कुमार, पीजेएस के पूरणमल मेघवाल एवं सुरेश कुमार उपस्थित रहे। साथ ही बाबा साहब वेलफेयर एसोसिएशन वासनी कलां के अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Leave a Reply