फतहनगर - सनवाड

विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर 23 मई को

फतहनगर। स्व. श्रीमती कमलादेवीजी एवं स्व. श्रीमान फतहलालजी जैन की पावन स्मृति में आगामी 23 मई 2026, शनिवार को एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी, जिनमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल, न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रमोद रावल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चौबीसा, टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश चौधरी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.पी.एस. चौहान शामिल रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में मरीजों के लिए परामर्श के साथ एक्स-रे, बी.पी. जांच, शुगर जांच एवं बोन डेंसिटी चेकअप (अस्थि घनत्व जांच) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं पेशेंट किट भी वितरित की जाएगी।

शिविर में पंजीकरण हेतु मोबाइल नंबर 9079693447, 7891081088 एवं 9521143541 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने पूर्व की जांच रिपोर्ट एवं परामर्श पत्र साथ लेकर आएं।

यह शिविर फतह फार्म हाउस, अरिहंत नगर के पीछे, धुणी, फतहनगर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *