
फतहनगर। मण्डल एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मावली उपखण्ड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के जरिए नगर कांग्रेस के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को अवगत कराया कि नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड के अन्दर सडकों की हालत खस्ता है। कोई सुनने वाला नहीं है और ना ही रिपेयरिंग कराने वाला हैं। दीपावली का पर्व भी नजदीक है। सफाई व्यवस्था ना के बराबर हैं। अनेक जगहों पर गन्दगी के ढेर पडे हुए हैं। सफाई व्यवस्था सुचारू कराई जावें। गरीबों के पुरानी आबादी क्षेत्र में लाईट की व्यवस्था नहीं है। जिन लोगों के पट्टे की फाईले पूर्व सरकार के समय लगी थी उनकी मांग पत्र की राशि जमा होने के बाद भी सैकडों लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे लोगों के पट्टों दिलवाए जाएं। आम आदमी के काम प्राथमिकता के साथ करवाए जाएं। नगरपालिका में जब भी कोई व्यक्ति अपना या जनता का कार्य लेकर जाता है तो कार्यालय में कार्मिक अथवा जिम्मेदार व्यक्ति उपलब्ध नहीं होते है। नगरपालिका के कार्यक्रमों में दोनों ही दलों की बराबर भागीदारी हों। इन मांगों पर अमल नहीं होने पर नगर कांग्रेस ने क्रमिक अनशन का अल्टीमेटम दिया है। ज्ञापन देने वालों में फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बारबर, नगर महामंत्री सुनील मुंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष वरदीशंकर बुनकर, पार्षद नरेश जाट, विकास लावटी, पार्षद प्रत्याशी किशनलाल गुर्जर, महासचिव देवीलाल तेली आदि उपस्थित रहे।
