मावली गाँव। महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली गाँव में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर सभी विद्यार्थियों का गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का तिलक एवं शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन एवं अनुशासन का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय को रविंद्र हैरियस प्रा.लि.की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत 40 टेबल एवं 40 स्टूल भेंट किए गए। विद्यालय प्रशासन ने इस सहयोग के लिए कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और अध्ययन का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।
विद्यालय के संस्था प्रधान अमित मेघवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज और संस्थाओं का सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कंपनी के इस सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती अनिता मेघवाल, किरण कंवर, सपना कुमारी, राकेश आमेटा, राज नंदिनी शर्मा, दीप शिखा शौर्य एवं अलफिया मंसूरी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

Leave a Reply