
100 दिन की बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा ….कांग्रेस झूठा प्रचार कर गुमराह कर रही : चंद्रशेखर
विकसित भारत जी राम जी से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: जोशी
जिला सम्मेलन में मनरेगा श्रमिकों ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
सलूंबर। विकसित भारत जी राम जी अधिनियम जनजागरण अभियान के तहत भाजपा उदयपुर देहात द्वारा सलूंबर विधानसभा का जिला सम्मेलन बरोड़ा ग्राम पंचायत के बारोलजी सभागार में विधायक शांता देवी मीणा,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ,कार्यक्रम के जिला सह संयोजक दुर्गाप्रसाद मीणा ,जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा,जिला मंत्री करण सिंह पंवार के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंडलों से किसान,श्रमिक संगठन ,मनरेगा श्रमिक,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही ।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है मनरेगा बंद कर दिया है जबकि मनरेगा बंद नहीं किया नए जी राम जी अधिनियम के तहत रोजगार 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया है । भुगतान में विलंब होने पर पेनल्टी के साथ भुगतान ओर रोजगार में विलंब होने पर बेरोजगारी भत्ता श्रमिकों को मिलेगा । प्रशासनिक व्यय भी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया है जिससे नरेगा में लगे कार्मिकों को पर्याप्त मानोदय मिलेगा ।
जोशी ने कहा कि विकसित गांव हेतु ग्राम सभाओं के माध्यम से विजीपीपी के तहत विकास के कामों के प्रस्ताव भेजे जाएंगे । इस अधिनियम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और मजदूरों के हाथ मजबूत होंगे ।
जीपीएस आधारित निगरानी व्यवस्था, बायोमेट्रिक प्रणाली और डीबीटी के माध्यम से व्यवस्था एवं भुगतान में पारदर्शिता आयेगी।
कांग्रेस गरीबी हटाना नहीं चाहती और गरीबों को मजबूत होने देखना नहीं चाहती इसलिए झूठा प्रचार कर गरीबों के हितों पर डाका डालने का महापाप कर रही है ।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही विधायक शांता देवी अमृत लाल मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं बचे है इसलिए झूठे मुद्दों के सहारे इनके नेता अपनी राजनीति चमकाने की असफल कोशिश कर रहे है । जी राम जी अधिनियम से महात्मा गांधी जिस ग्राम स्वराज ओर राम राज की कल्पना कर रहे थे वह राम राज आयेगा । इस योजना के लागू होने से जो वास्तविक हकदार मजदूर है उनको इसका फायदा मिलेगा और गांवों में भी स्थाई संरचनाओं का निर्माण होगा ।
सम्मेलन में उपस्थित मनरेगा श्रमिकों ,मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों और किसानों ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर विधायक शांता देवी मीणा को सौंपा ।
सम्मेलन को अभियान के सह संयोजक प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा,जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा,जिला मंत्री करण सिंह पंवार ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा,जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा,जिला मंत्री करण सिंह पंवार,भूरा भाई पटेल,छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल, मल्लाडा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल, सलूंबर नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी,जिला परिषद सदस्य धर्मेंद मेहता,मंडल महामंत्री मानसिंह पंवार,संजय मेहता ,केसर सिंह डाल,प्रकाश जैन डाल,वेणीराम सुथार,केशव चोबिसा,लालू राम पटेल, नारा भाई गामड़ा,नाथू सिंह गुडेल समेत भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता,विभिन्न ग्राम पंचायतो से आए मेट,मनरेगा श्रमिक एवं किसान मौजूद रहे।

