फतहनगर। रक्षाबंधन के अवसर पर लायंस क्लब फतेहनगर शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मावली उप कारागृह पहुंचकर कैदी भाईयों को रक्षा सूत्र बांधे। क्लब सदस्यों ने सभी का मिठाई से मुंह मीठा कराते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सचिव विनोद धर्मावत, कैलाश चंद्र अग्रवाल, भंवरलाल सोनी, अशोक कटारिया, सत्यनारायण अग्रवाल, गोपाल सोनी, अशोक जैन एवं शैलेश पालीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया।


Leave a Reply