फतहनगर.
गत 30 जुलाई को गंगानगर जिला मुख्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर जानलेवा हमला किए जाने तथा राजस्थान में आए दिन दलितों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में मंगलवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सनवाड़ को सौंपा।
भाजपा कार्यकर्ता अनूसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात एवं सर्वसमाज की ओर से नगरपालिका से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पैदल पहुंचे एवं तहसील कार्यालय में जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया एवं कांग्रेस सरकार के खिलाफ उपतहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा को ज्ञापन दिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, जिलाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, महामंत्री अशोक मोर, फूलचंद कुमावत, पार्षद विनोद धर्मावत,गजेन्द्र सिंह रावल, सोहन लाल खटीक,महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा, हेमेंद्र राणावत, रमेश तेली, सचिन खटीक,श्रवण खटीक,भोलेशंकर यादव,सुरेश सोलंकी,रमेशदास वैष्णव, आर.सी. पालीवाल,सद्दीक हुसैन,दीपक यादव, रोशन बैरवा,संजय विश्लोत,जगदीश खटीक, गजेन्द्र सिंह राजावत, मुकेश प्रजापत, पप्पू पालीवाल,अशोक तेली,अंकित खटीक, लीला सोनी,चित्रा त्रिवेदी,मंजू जीनगर,नुरीबानू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फतहनगर - सनवाड