Home>>देश प्रदेश>>मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति गांधी जयन्ती से मिलेगी खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट – 30 जनवरी, 2024 तक रहेगी लागू
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति गांधी जयन्ती से मिलेगी खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट – 30 जनवरी, 2024 तक रहेगी लागू

  जयपुर, 9 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह छूट 2 अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी।

                 उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने 2023-24 के बजट में महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में खादी पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है। खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत छूट से प्रदेश में खादी का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ खादी संस्थाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!