फतहनगर। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत मावली क्षेत्र में प्रशिक्षण के दूसरे चरण का सफलतापूर्वक समापन हो गया। चार्ज अधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में दो बैचों के परगणकों एवं पर्यवेक्षकों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उद्देश्य, परगणक एवं पर्यवेक्षक के कर्तव्य तथा विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही जनगणना की मूल संकल्पना को सरल तरीके से समझाया गया।
दूसरे दिन एचएलओ ऐप के माध्यम से पूछे जाने वाले प्रश्नों को सिद्धांत एवं परिभाषाओं सहित विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान नजरिया नक्शा, स्वगणना प्रक्रिया, ऐप के प्रभावी उपयोग एवं डेटा सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया।
तीसरे दिन प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को डेटा संकलन की विधि, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण का समापन सेवा प्रतिज्ञा के साथ हुआ।
प्रशिक्षण का आयोजन पहले बैच के लिए पंचायत समिति सभागार तथा दूसरे बैच के लिए पीएम श्री मावली के द्वितीय परिसर में किया गया।
पहले बैच में फील्ड ट्रेनर के रूप में जगदीश चंद्र पालीवाल एवं संजय गहलोत तथा दूसरे बैच में मनोज कुमार समदानी एवं भान सिंह राव ने अपनी सेवाएं दीं। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पहले बैच में योगेश जैन एवं दूसरे बैच में प्रवीण कुमार जैन ने निभाई।
तकनीकी व्यवस्थाएं रामलाल गुर्जर एवं दिनेश जोशी द्वारा संभाली गईं। नायब तहसीलदार प्रवीण मीणा ने समय-समय पर शिविर में पहुंचकर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।


Leave a Reply