फतहनगर। जनगणना कार्य को गति देने के उद्देश्य से फील्ड ट्रेनर श्री संजय गहलोत द्वारा सुपरवाइजर सर्किल 12 (राहमी, चीपीखेड़ा, गोलवाड़ा) का फील्ड निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रगणकों द्वारा तैयार किए गए नजरी नक्शों का गहन अवलोकन किया तथा कार्य की गुणवत्ता सुधारने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान गहलोत ने प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर एवं परिवार का सही और सटीक विवरण ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज करें, जिससे जनगणना डाटा पूर्णतः त्रुटिरहित तैयार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
उल्लेखनीय है कि पूरे मावली तहसील क्षेत्र में जनगणना डाटा को ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य अब तेजी पकड़ चुका है। विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं फील्ड स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग के चलते कार्य में निरंतर प्रगति देखी जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने भी आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जनगणना कार्य में प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सटीक आंकड़े तैयार हो सकें और योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके।
मावली क्षेत्र में जनगणना कार्य ने पकड़ी रफ्तार, फील्ड विजिट में दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply